21orai01उरई। जालौन रोड पर बोहदपुरा के पास यात्रियों से ओवर लोड भरी बस धुरी टूट जाने के कारण दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हालांकि हादसे में किसी यात्री को गंभीर चोट नही आई है।
कृष्णा ट्रैवल्स की बस एमपी 30 पी 1091 उरई से भिंड जा रही थी। बोहदपुरा के पास इसके पीछे के हिस्से में एक्सल टूट गया जिससे पहिया बाहर निकलकर अंदर धंस गया। डावांडोल बस लटक कर बंद हो गई। दुर्घटना के कारण यात्रियों में कोहराम मच गया। लेकिन किसी को खास चोट नही आई। जिससे कुछ देर बाद सभी को राहत और चैन की सांस लेने का मौका मिल गया।

Leave a Reply