उरई। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हरौली में 26 मार्च को सुबह 10 बजे से युवा क्षत्रिय समाज द्वारा ररुवेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल होली मिलन समारोह किया जायेगा। जिसमें महाराण प्रताप युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष यादवेंद्र उरई, संजय राजावत झांसी, उत्तर प्रदेश मंडल के आरएसएस प्रमुख तेज बहादुर और बब्लू सेंगर माहिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित होंगे। यह जानकारी सौरभ राजावत हरौली और राहुल हरौली ने संयुक्त रूप से दी।






Leave a Reply