22orai01उरई। जालौन रोड स्थित लोटस वैली स्कूल में नन्हें-मुन्नें बच्चों के साथ प्रबंधक इं. डीके सिंह परिहार ने रंग गुलाल उड़ाकर होली खेली। तोतली जुबान में बच्चों ने इसमें भरपूर मस्ती की। बच्चों ने एक-दूसरे को भी रंग और गुलाल मला। होली खेलने के बाद प्रबंधक ने बच्चों को गुझिया और अन्य पारंपरिक व्यंजन खिलाये।
होली के त्यौहार पर छुटटी होने के पहले सभी स्कूल, काॅलेजों में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के साथ होली खेली। इसी क्रम में जालौन रोड स्थित रामगढ़ हाउस में लोटस वैली पब्लिक स्कूल में होली का जश्न धुआंधार ढंग से मना। अबोध बच्चों के साथ उन्हीं की तरह मासूम बनकर बुजुर्ग प्रबंधक इं. डीके सिंह ने जब होली खेली तो नजारा काफी दिलचस्प रहा। बच्चों की प्रफुल्लता इस दौरान देखने लायक थी। इं. डीके सिंह ने कहा कि त्यौहार ईवेंट भी बच्चों की शिक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सीखने और सिखाने की कई प्रक्रियायें हैं जिनमें त्यौहार की मस्ती के जरिए अंजाम दी जाने वाली प्रक्रिया का कोई जबाव नही है।
इसी बीच आज डीके सिंह ने बच्चों के अभिभावकों को फोन करके यह खुशखबरी भी सुनाई कि लोटस वैली को यूपी सिलेबस की 8 वीं क्लास तक की मान्यता मिल गई है। उन्होंने कहा कि लोटस वैली के अच्छे रिकार्ड को देखते हुए मिली इस मान्यता से उन्हें अपने यहां के एजूकेशन सिस्टम को और बेहतर बनाने की प्रेरणा मिली है। डीके सिंह ने होली के उपलक्ष्य में बाजिब अल्प आय वर्ग के अभिभावकों के बच्चों को टयूशन फीस में 50 प्रतिशत तक की राहत देने की घोषणा की।

Leave a Reply