
उरई। विद्यार्थी परिषद की कानपुर प्रांत की बैठक गहोई धर्मशाला में राष्ट्रीय मंत्री जी. रंग कुलकर्णी के मुख्यातिथ्य में हुई जिसमे मुख्य रूप से जेएनयू मुददे पर चर्चा की गई और देश विरोधी गतिविधियों को राजनीति के लिए प्रोत्साहित करने वालों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
जी. रंग कुलकर्णी ने इस दौरान कहा कि जेएनयू की घटना से पूरी दुनियां में देश के मान-सम्मान को धक्का लगा है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के महिमा मंडन, आतंकवादी अफजल गुरू और पाकिस्तान के पक्ष में नारेबाजी और भारत के टुकड़े-टुकड़े करने का घोष शर्मशार करने वाला है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा दुख की बात यह है कि कुछ बुद्धिजीवी और नेता इस दुस्साहसिक हरकत को समर्थन दे रहे हैं। विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री अजय यादव ने कहा कि राहुल गांधी को देश के लोग कभी माफ नही करेंगे जिन्होंने जेएनयू पहुंचकर अफजल समर्थक गैंग का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि वामपंथियों के लिए अफजल शहीद है और सीमा पर प्राण गंवाने वाला भारतीय सेना का जवान कुछ नही है। इससे ज्यादा ओछी मानसिकता और क्या हो सकती है।
बैठक में प्रदेश मंत्री आशीष बाथम, प्रदेश सह मंत्री राजा चैहान, नगर मंत्री गौरव द्विवेदी, तहसील संयोजक मनमोहन विश्वकर्मा, कार्तिक गौतम, यागवेंद्र सिंह, विशाल ठाकुर, विनीत श्रीवास्तव, सत्यम कौशिक, मृदुल ओमरे, अंकित तिवारी, आदित्य यादव, अमित कुमार, सत्यम माथुर, आशीष सिंह, विजय पाल, सौरभ तोमर, विपिन निषाद, देवेश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।






Leave a Reply