उरई। राठ रोड स्थित विनायक एकेडमी पब्लिक स्कूल गलत कारणों से चर्चा का विषय बना हुआ है। इस विद्यालय के एक छात्र के लापता होने के मामले का खुलासा अभी तक नही हो पाया है। फिर भी कोतवाली पुलिस की मेहरबानी की वजह से विद्यालय का प्रबंधतंत्र अपने को महफूज बनाये हुए है। विनायक एकेडमी का नाम जिस ताजा घटना की वजह से फिर सुर्खियों में है उसकी वजह आधा दर्जन छात्रों द्वारा इस विद्यालय में अपने सहपाठी पर लाठी-डंडों से हमला बोला जाना है। इस दौरान विद्यालय प्रशासन घटना को देखते हुए भी मूकदर्शक बना रहा।
इसी बीच छात्र की मां मौके पर पहुंच गई और उसने अपने बेटे को बचाने का प्रयास किया लेकिन उपद्रवी छात्रों ने उनका भी लिहाज नही किया बल्कि उनके साथ भी धक्का-मुक्की कर दी। जानकारी मिलने पर कोबरा पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक उपद्रवी छात्र अपना रास्ता नाप चुके थे। पीड़ित ने मंडी चैकी में विनायक एकेडमी के आधा दर्जन छात्रों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
गौरतलब है कि विनायक एकेडमी में इस तरह का यह पहला मामला नही है। कुछ माह पहले इस विद्यालय के छात्रों ने अपने ही एक सहपाठी को राजकीय मेडिकल काॅलेज के पीछे ले जाकर इतनी बुरी तरह ठोका था कि वह मरणासन्न हालत में पहुंच गया था। अभिभावकों के बीच इन घटनाओं की वजह से विनायक एकेडमी की शोहरत खराब होती जा रही है। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन को एकेडमी के इस वातावरण की वजह से किसी दिन संभावित बड़ी घटना के मददेनजर कोई परवाह नजर नही आती।






Leave a Reply