22orai10उरई। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल के नेतृत्व में अवैध खनन के कारण हो रही घटनाओं को लेकर डीएम, एसपी को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। इसमें छिटपुट खनन के जिला प्रशासन के दावे की धज्जियां उड़ाते हुए कहा गया है कि हाईकोर्ट के रोक के बावजूद जनपद में बेतवा, सिंध व यमुना नदी में प्रशासन की मिली भगत से लिफ्टर, जेसीबी और पोकलैंड मशीनों के जरिए अंधाधुध अवैध खनन जारी है। जिसकी वजह से नदियों का स्वरूप बिगड़ चुका है और पर्यावरण पर गंभीर संकट का अंदेशा मंडरा रहा है।
भाजपा नेताओं ने प्रशासन की धज्जिया उड़ाते हुए कहा कि जिले में जो खनन हो रहा हैं वह किसानों द्वारा अपनी जीविका के लिए चोरी छिपे छिटपुट खनन नही है। इसमें बालू माफिया इन्वाॅल्व हैं। इनके दुस्साहस की पराकाष्ठा यह है कि वन क्षेत्र तक अवैध खनन से अछूता नही है। प्रतिदिन डीएम और एसपी के आवास के सामने से ओवर लोड बालू ट्रक निकलते हैं। फिर भी किसी पर कार्रवाई नही होती। आये दिन खनन माफियाओं द्वारा घाटों पर गोलीबारी की जाती है। जिसकी गूंज लखनऊ तक पहुंचती है लेकिन शासन इन मामलों को क्यों संज्ञान में नही लेता यह सभी जानते हैं।
एक अन्य ज्ञापन में भारत सरकार के कृषि मंत्री राधामोहन सिंह से गुजारिश की गई है कि वे गत आठ दिनों में तीन बार अतिवृष्टि तथा ओला वृष्टि के कारण जालौन जनपद में पूरी तरह बर्बाद हो चुकी रबी की फसल के मददे नजर फसल बीमा और अन्य आवश्यक सहायता जिले के किसानो को मुहैया कराने की कार्रवाई करें। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि कंेंद्र सरकार ने किसानों की सहायता के लिए राज्य सरकार को जो बजट उपलब्ध कराया था वह राज्य के भ्रष्ट तंत्र की भेंट चढ़ गया है। जिसकी जांच कराई जाये। इस दौरान पूर्व विधायक संतराम सिंह, लक्ष्मी कांत बजाज, तरुण तिवारी, पूर्व प्रत्याशी उरई विधान सभा क्षेत्र गौरीशंकर वर्मा, पवन तोमर, कैलाश बाजपेयी, रामू निरंजन, अवध बब्बा, पूजा सिंह सेंगर, अनिल सिंह अन्नी, मनोज कुमार राजपूत, उदय पिंडारी, मूलचंद्र निरंजन, दिवाकर शास्त्री, जेपी गौतम, लक्ष्मण दास बाबानी, सुरजीत सिंह, अनिल बहुगुणा, काशीप्रसाद वर्मा, देवेंद्र सिंह राठौर, आकाश गहोई, समरजीत पाल, हरीराम वर्मा आदि शामिल थे।

Leave a Reply