उरई। कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए डीएम द्वारा बुलाई गई बैठक में अधिकांश अल्ट्रा साउंड सेंटर संचालक नही पहुंचे जिससे डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने सीएमओ से कहा कि वे इन अल्ट्रा साउंड संचालकों से जबाव तलब करें। डीएम ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या को किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही किया जा सकता। शासन तो इस मामले में सख्त तो है ही यह नैतिकता और मानवता की दृष्टि से गंभीर अनैतिक अपराध है।
डीएम ने कहा कि हाल में कानून में परिवर्तन करके भ्रूण परीक्षण कराने वाले अल्ट्रा साउंड संचालकों और डाक्टरों के खिलाफ सजा के प्रतिबंध कड़े कर दिये गये हैं। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं से इस मामले में सहयोग देने की अपील की।
बैठक में एसपी बब्लू कुमार, सीएमओ अजीत कुमार जायसवाल, एडीएम आनंद कुमार, एडीशनल एसपी शकील अहमद, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप सक्सेना, सामाजिक कार्यकर्ता रामशरण जाटव, युद्धवीर कंथरिया, अशोक होतवानी, डाॅ. अलका नायक आदि उपस्थित थे।






Leave a Reply