27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। जालौन कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार साहू ने पाबंद होते हुए भी शांति भंग करने वाले आरोपी के खिलाफ बंधपत्र व मुचलका में भरी गई राशि की जब्ती की कार्रवाई करने की मांग जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर की है।
संतोष कुमार साहू ने बताया कि जालौन कस्बा के ही निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र वंशीलाल के खिलाफ शांति भंग के तीन मामले लंबित हैं। जिनमें उसने फिर ऐसी कोई कार्रवाई न करने का बंधपत्र भरा था। जिससे शांति भंग की आशंका कारित हो। इसके बावजूद उसके खिलाफ मामले दर्ज करने की नौबत आने से जाहिर है कि वह अपनी हरकत से बाज नही आ सका है। संतोष ने कहा कि ऐसी स्थिति में जिला मजिस्ट्रेट महोदय उक्त सुरेंद्र कुमार के बंधपत्र में भरी गई धनराशि को जब्त करें तांकि शांति भंग के आदी अन्य लोगों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि लगातार शांति भंग करने और मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई विचाराधीन रहने के बावजूद उसके द्वारा अपनी गतिविधियों पर विराम न लगाने से यह जाहिर होता है कि वह कितना बेखौफ है। इसलिए उस पर कड़ी कार्रवाई सार्वजनिक व्यवस्था के हित में अत्यंत आवश्यक हो गई है। डीएम ने प्रार्थना पत्र को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुए कड़ी कार्रवाई का आश्वासन संतोष साहू को दिया है।

Leave a Reply