उरई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी रामगणेश ने मीडिया के लोगों के साथ होली मिलन गोष्ठी आयोजित की। इसमें गुदगुदाने वाले हास्य से भरपूर चुटकले और कविताएं सुनाई गईं। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर त्यौहार की शुभकामनाएं बाटीं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी रामगणेश ने कहा कि जालौन जिले की मीडिया परिपक्व और सूझबूझ से भरे विद्वान लोगों की है। जिसका दृष्टिकोण सकारात्मक रहता है। इस कारण प्रशासन को मीडिया से सुव्यस्था बनाये रखने में काफी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि मीडिया प्रशासन की गलतियों की स्वस्थ आलोचना भी करती है जिससे अधिकारियों को अपनी कार्यशैली सुधारने में मदद मिलती है। पुलिस अधीक्षक बब्लू कुमार ने कहा कि वे जिले के लिए अभी नये हैं लेकिन इतने दिनों में ही मीडिया के जिन लोगों से उनकी मुलाकात हुई उन्होंने काफी प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि वे मीडिया के सुझावों और आलोचना को गंभीरता से लेंगे।
अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप सक्सेना आदि भी इस अवसर पर उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन सहायक सूचनाधिकारी गंगाराम शर्मा ने किया।






Leave a Reply