जालौन-उरई। होली की रात फर्नीचर की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जला। स्थानीय बस स्टैंड पर वाहिद बरकाती की दुकान स्थित है। होली की रात्रि लगभग 12 बजे उक्त दुकान में अचानक आग लग गई। जब तक आग लगने का पता चला और लोग मौके पर पहुंचे तब तक उक्त दुकान में रखा लाखों का फर्नीचर जलकर स्वाहा हो गया। इसी बीच सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। जिससे पास में स्थित अन्य दुकानें चलने से बच गईं।






Leave a Reply