कोंच-उरई। गुरूवार की अलस्सुबह साढे पांच बजे कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुखबिर से मिली सूचना पर खेड़ा चौकी प्रभारी राजवीर सिंह, दरोगा जयवीर सिंह, सिपाही राजाभैया, प्रशांत, रामवीर आदि ने आराजी लेन कसाईमंडी के एक घर में छापा मारा तो वहां कटी हुई गाय के अवशेष तथा लगभग साठ किलोग्राम गाय का मांस बरामद हुए। पुलिस ने वहां से एक व्यक्ति हुसैन पुत्र अब्दुल रज्जाक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की लेकिन दूसरा अभियुक्त इरफान पुत्र अल्लादीन पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस को मौके से दो छुरी, एक गड़ासा, लकड़ी का गट्टा तथा तराजू-बांट भी बरामद हुये हैं। पुलिस ने मामले की लिखापढी करके आरोपी को गोबध अधिनियम की धाराओं में जेल भेज दिया है, जबकि दूसरे अभियुक्त की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply