जालौन-उरई। ‘रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समितिÓ द्वारा नगर में रेलवे लाइन को लाए जाने के लिए चलाए जा रहे आंदोलन की जानकारी सोशल मीडिया पर मिलने के बाद आंदोलन में अपनी सहभागिता दर्ज कराने आए जेएनयू दिल्ली के छात्र नेता केशव दुबे ने कहा कि नगर व क्षेत्रवासियों द्वारा लोकतंत्रिक तरीके से किया जा रहा यह आंदोलन काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा इस आंदोलन में जेएनयू परिवार आपके साथ है। आंदोलन को और व्यापक रूप देने के लिए आप लोग दिल्ली आऐं। जहां जंतर-मंतर पर जेएनयू के छात्र आप लोगों का साथ देंगे। इसके साथ ही उन्होंने नगर की जनता की मांगों को रेलमंत्री को ट्वीट कर भेजे जाने की भी बात कही।






Leave a Reply