जालौन-उरई। ‘रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समितिÓ के बैनर तले चल रहे क्रमिक अनशन में होली के त्योहार को देखते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने गंगा-जमुनी तहजीब का प्रदर्शन करते हुए दो दिन तक संभाला क्रमिक अनशन का मोर्चा। तो वहीं, होली के मौके पर अनशन स्थल पर आयोजित किया गया फाग कार्यक्रम एवं होली मिलन समारोह। इसके अलावा अब आंदोलन को और व्यापक रूप देने की बनाई जा रही है रूपरेखा। जिसके लिए शीघ्र ही टोलियां बनाकर क्षेत्र की जनता को सांसद की कारगुजारियों के बारे में अवगत कराया जाएगा।
क्रमिक अनशन के 18वें दिन सभासद नफीस सिद्दीकी, इकबाल मंसूरी, शफीक राईन, डॉ. वारिस, तौफीक सलमानी, वाहिद राईन को डॉ. हरेंद्र सिंह ने माल्यार्पण कर अनशन पर बैठाया। तो वहीं 17वें दिन क्रमिक अनशन पर बैठे हाजी मंसब खां, वसीउर्रहमान सिद्दीकी, जाहिद उल्ला अंसारी, अब्दुल रहमान कब्बाल, मकबूल मंसूरी, इशहाक मंसूरी, सरवर अली कोटरा व कमरूल हसन को ब्लॉक प्रमुख तिलक सिंह जाटव ने जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए मित्र मंडल के संयोजक सुशील कुशवाहा ने कहा कि हमारे नगर के मुस्लिम समाज के युवकों ने गंगा जमुनी तहजीब का प्रदर्शन करते हुए होली के दो दिन क्रमिक अनशन पर बैठकर नगर का नाम रौशन किया है। यह नगर के लिए वाकई गर्व की बात है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब आंदोलन को और उग्र रूप देने की रूपरेखा बनाई जा रही है। जिससे नगर की जनता की आवाज सांसद व रेलमंत्री के कानों तक पहुंच सके। इसके लिए टोलियां बनाकर गांव-गांव जाकर क्षेत्रीय जनता को सांसद की कारगुजारियों के बारे में अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर अशोक यादव, सलीम मंसूरी, शिवनरायण वर्मा, थोपन यादव, गौरीश द्विवेदी, अशफाक राईन, अहमद राईन तूफानी, सागीर अली, अनुराग निरंजन, कामरेड कमलाकांत वर्मा, चौधरी रामसिंह, लालजी गुप्ता, प्रद्युम्न इटहिया, राहुल गुप्ता, मनोज रिछारिया, डॉ. रमेश, इमरान अंसारी, किशनलाल कौशल, जगदीश प्रधानाचार्य, केशव दुबे, हरिश्चंद्र यादव, बारे कक्का, वसीम हक, उवैश अली, सोमिल याज्ञिक, पूरन जाटव आदि सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।






Leave a Reply