26orai02एट-उरई। हाईवे के किनारे टीन टप्पर में कोल्डड्रिंक और चाय नमकीन की रिफ्रेशमेंंट की दुकान चलाने वाले विकलांग की रोजी रोटी रात में हुए अग्निकांड ने उजाड़ डाली।
विरासनी रोड पर दोनों पैरों से विकलांग उदयभान उक्त दुकान रखकर गुजारा चला रहा था। रात में अज्ञात कारणों से उसकी दुकान में आग लग गयी। जिससे दुकान जलकर खाक हो गयी। इस दौरान गैस सिलेण्डर भी धड़ाके के साथ फटा जिससे भीषण अफरातफरी मच गयी। गनीमत यह रही कि सिलेण्डर के फटने के पहले ही विकलांग को लोगों ने पहले ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी थी। लोगों ने प्रशासन से विकलांग दुकानदार को मुआवजा दिलाने की गुहार लगायी है।

Leave a Reply