जिला पंचायत सदस्य रवीन्द्र हरौली की अनुकरणीय पहल
माधौगढ़-उरई। जिला पंचायत सदस्य और बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता रवीन्द्र सिंह राजावत हरौली ने ओलावृष्टि से बर्बाद किसानों को अनाज और आलू बंटवाकर मानवीयता के लिये शानदार पहल की।
समाजसेवी कार्यों के लिये पहले से ही चर्चित रवीन्द्र सिंह राजावत हरौली ओला पीडि़तों को राहत के लिये दूसरे नेताओं की तरह सरकार से मांग करने की खोखली बयानबाजी करने की बजाय उनकी ठोस मदद के लिये स्वयं के संसाधनों से आगे आये। जो दूसरे नेताओं के लिये भी नजीर का काम करने वाली पहल मानी जा रही है। इसके तहत रवीन्द्र हरौली ने कुरतला, मानपुर, अनघौरा, अतरौली, चुटकी की खोर, लगामपुरा, लहूदी, चतारे का पुरा, सर्र, नीचे का पुरा, तिगरी और कंधरपुरा आदि गांवों का भ्रमण किया। प्रत्येक गांव में उन्होंने 31-31 गरीब किसानों को आधा पैकेट गेहूं, आधा पैकेट आलू और 101 रुपये नगद दिये। उन्होंने कहा कि समाजसेवियों को किसानों पर संकट की इस घड़ी में इसी तरह की भूमिका निभानी चाहिये। अगर पूरा समाज खड़ा हो जाये तो बर्बाद किसानों को उनकी विपत्ति से काफी हद तक उबारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि वे इसमें भूमिका निभाने वाले समाजसेवियों का सार्वजनिक अभिनन्दन करने को भी तैयार हैं।
सहायता वितरण में उनके साथ बसपा के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद, हुकुम सिंह, मिट्ठू ठेकेदार, विकास लला, मोनू, ग्राइन्डर और सौरभ राजावत शामिल थे।






Leave a Reply