जालौन-उरई। शराब पीकर घर में घुस आए दबंगों द्वारा गाली-गलौज करने व मना करने पर मारपीट किए जाने की शिकायत पीडि़त ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छौलापुर निवासी मृत्युंजय भदौरिया ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार सहित घर में थे तभी गांव के ही दबंग बब्लू उर्फ सत्येंद्र सिंह, सोनू सिंह, आशु सिंह उसके घर में घुस आए और उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर उन्होंने अपने साथ लाए हुए लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। जिससे पिता इंद्रपाल सिंह व मां रेखादेवी को गंभीर रूप से घायल हो गए। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।






Leave a Reply