जालौन-उरई। दबंगों द्वारा शराब पीकर दलित महिला के साथ छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर मारपीट किए जाने की शिकायत पीडि़त महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहारी पड़ैया निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि गांव के ही दबंग राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार व राघवेंद्र शराब पीकर उसके घर में घुस आए। इतना ही नहीं उक्त लोग गाली-गलौज करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उक्त सभी मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगे। तभी शोरगुल सुनकर गांव वालों को आता देख दबंग आइंदा देख लेने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।






Leave a Reply