जालौन-उरई। फाच्र्यून का रिफाइंड ऑयल लादकर आ रहे ट्रक को मोहारी टोल प्लाजा, औरय्या के पास अज्ञात बदमाश तमंचे के बल पर ट्रक समेत लूटकर भागे। बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर व क्लीनर को बंधक बनाकर औरय्या के पास खेतों में फेंक दिया। बाद में किसी तरह औरय्या कोतवाली पहुंचकर ट्रक ड्राइवर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। तो वहीं, सूचना पर औरय्या पुलिस ने वायरलेस पर पड़ोसी जनपदों की पुलिस को घटना की सूचना देकर ट्रक पकडऩे के निर्देश दिए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने कोंच चौराहे पर ट्रकों की चेकिंग शुरू की। तभी पुलिस को देखकर उक्त ट्रक पुलिस को चकमा देकर उरई रोड की ओर भागा। तभी एलआईसी के पास अनियंत्रित ट्रक पलटा। बदमाश ट्रक को छोड़कर भागे।
ट्रक ड्राइवर घनश्याम ने पुलिस को बताया कि वह राजस्थान से बिहार फाच्र्यून तेल लादकर ले जा रहा था। तभी औरय्या के पास ग्राम मोहरी स्थित टोल प्लाजा के पास कुछ बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसके ट्रक को रूकवा लिया। बदमाशों ने उसके व क्लीनर के हाथ पैर बांधकर ट्रक में डाल लिया। इसके बाद औरय्या के पास बदमाश उन दोनों को एक खेत में फेंककर भाग गए। आस-पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने उनके हाथ पैर छुड़ाए इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी औरय्या कोतवाली में दी। इसके बाद तत्काल औरय्या पुलिस ने घटना की सूचना आसपास के जनपदों की पुलिस को दी। उक्त सूचना पर कोतवाली प्रभारी लालबहादुर यादव, चैकी प्रभारी मुकेश सिंह व एसआई सलमान अली ने पुलिस फोर्स के साथ कोंच चौराहे पर चेकिंग लगाकर ट्रकों की चेकिंग शुरू कर दी। तभी वहां से निकल रहा उक्त ट्रक पुलिस को चकमा देकर उरई रोड की ओर भाग निकला लेकिन पुलिस ने जब उसका पीछा किया तो एलआईसी के पास उक्त ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और बदमाश ट्रक छोड़कर वहां से भाग निकले। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने औरय्या पुलिस को इसकी सूचना की। सूचना मिलते ही औरय्या पुलिस ने जालौन आकर ट्रक को अपने साथ ले गई।






Leave a Reply