26orai05जालौन-उरई। रेल आंदोलन हेतु गठित समिति द्वारा चल रहे क्रमिक अनशन के उन्नीसवें दिन जनजागरण यात्रा चुंगी नंबर 4 से प्रारम्भ हुई। जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई अनशन स्थल पर आकर समाप्त हुई। यात्रा के प्रारम्भ में रेलमंत्री सुरेश प्रभु एवं सांसद भानुप्रताप वमाज़् की बुद्धि-शुद्धि हेतु मां काली के मंदिर में हवन-पूजन एवं ख्वाजा साहब की दरगाह में चादर चढ़ाई गयी। इसके अलावा जनजागरण यात्रा के दौरान महिलाओं ने रास्ते में आंदोलनकारियों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया तथा रेलमंत्री व सांसद के लिए बिंदिया व चूडिय़ां भेंट कीं तो वहीं, आवश्यकता पडऩे पर महिलाओं ने अनशन पर बैठने की भी बात कही।
‘रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समितिÓ के बैनर तले नगर को रेलवे लाइन से जोड़े जाने के लिए ‘जन जागरण यात्राÓ का आयोजन किया गया। जिसमें यात्रा का शुभारंभ चुंगी नंबर चार स्थित मां काली के मंदिर पर हवन पूजन तथा ख्वाजा साहब पर सांसद की बु़िद्ध-शुद्धि हेतु चादर चढ़ाकर हुआ। इसके बाद सभी आंदोलनकारी भ्रमण करते हुई मुहल्ला सहाबनाका, मुरलीमनोहर अस्पताल, दबगरान, नत्थू चौराहा, सब्जीमंडी, पुराना बिजलीघर, झंडा चौराहा होते हुए अनशन स्थल पर पहुंचे। इस दौरान कई जगहों पर महिलाओं ने जन जागरण यात्रा में शामिल आंदोलनकारियों का तिलक लगाकर स्वागत किया तो वहीं श्रीमती संतोष श्रीवास्तव, मधुरिमा देवी, प्रीति सिंह, रानी सिंह, मिथलेश कुमारी, अपर्णा देवी, भगवती देवी, रश्मि सिंह, राजकुमारी देवी, विमला देवी, अफसाना बानो, चांदनी बेगम आदि ने सांसद के प्रति रोष जताते हुए कहा कि नगर की जनता को धोखा देकर जिस तरह सांसद नगर में आने से कतरा रहे हैं। उससे अच्छा है कि वह बिंदिया, चूड़ी पहनकर अपने घर में ही बैठे रहें। महिलाओं ने सांसद व रेलमंत्री को पहनाने के लिए आंदलनकारियों को बिंदिया व चूडिय़ां भी भेंट कीं। महिलाओं ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़े तो वह भी नगर को रेलवे लाइन से जोड़े जाने के लिए अनशन पर बैठने के लिए तैयार हैं। इस दौरान विभिन्न चौराहों पर माननीयों की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन भी किया गया।

Leave a Reply