कोंच-उरई। आज एक बाईक सवार दंपत्ति मौत के मुंह में जाने से बाल बाल बचे, कस्बे के बाहर पंचानन चौराहे पर नदीगांव से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे दंपत्ति चुटहिल हो गये। उन्हें उपचार के लिये सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम ग्राम गोराकरनपुर निवासी दंपत्ति सुदामाशरण पटेल तथा गीतादेवी पटेल बाईक से कोंच की तरफ आ रहे थे तभी नदीगांव की ओर से चले आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पंचानन चौराहे के पास बाईक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे दंपत्ति उछल कर दूर जा गिरे जबकि बाईक ट्रक के नीचे घुस गई। गनीमत यह रही कि दंपत्ति केवल चुटहिल हुये हैं जिन्हें सीएचसी ले जाया गया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।






Leave a Reply