27orai05कोंच-उरई। तहसीलदार जितेन्द्रपाल ने बूथों के सर्वेक्षण में तेजी दिखाते हुये दर्जन भर बूथों की हकीकत गांवों में जाकर देखी। यह सब उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर विधान सभा चुनाव की तैयारियों के दिृष्टगत किया है। पिछले हफ्ते से जारी बूथों के इस सर्वे में अधिकारी बूथों की स्थिति देख रहे हैं और उनमें जो भी कमियां उन्हें दिखाई देंगी उनके बाबत वे जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत करायेंगे ताकि समय रहते उन कमियों को दूर किया जा सके।
वर्ष 2017 में प्रस्तावित यूपी के विधानसभा चुनावों के लिये निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। तैयारियों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी को राज्य निर्वाचन आयोग से जो निर्देश प्राप्त हुये हैं उनके बाबत स्थानीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है जिसके मुताबिक सभी बूथों की स्थिति के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है। आज तहसीलदार जितेन्द्रपाल ने माधौगढ आंशिक के दर्जन भर बूथों का सर्वे किया है। लौट कर उन्होंने बताया कि धौरपुर, पचीपुरा, लाड़ूपुरा, सींगपुरा, जुझाारपुरा, पचीपुरी आदि बूथों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद इनसे संबंधित सभी जानकारियां जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। सर्वे में मुख्य रूप से बूथों की स्थिति देखनी है कि कहीं टूट फूट तो नहीं है, क्या बूथ तक पहुंच मार्ग उपलब्ध है और बूथ सरकारी भवन में है या निजी भवन में।

Leave a Reply