उरई। जालौन जिले में तीन वर्ष से भी अधिक लंबे कार्यकाल तक जिलाधिकारी रहने का कीर्तिमान बनाने वाले रामगणेश को भारत सरकार के कार्मिक विभाग की 45 दिन की ट्रेनिंग पर रवाना करने के साथ ही प्रदेश सरकार ने फिलहाल श्रम एवं नियोजन विभाग में विशेष सचिव पद पर उनको नियुक्त कर दिया है। उनके स्थान पर कुशीनगर के जिलाधिकारी लोकेश एम को जालौन जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। बुंदेलखंड में रामगणेश के साथ ही हमीरपुर, महोबा व बांदा में भी नये जिलाधिकारियों को पदस्थ किया गया है। हमीरपुर में उदयवीर सिंह यादव, महोबा में श्रीमती संदीप कौर और बांदा में योगेश कुमार नये जिलाधिकारी होंगे। जालौन जिले में तैनात रह चुके कानपुर नगर के मुख्य विकास अधिकारी शंभुकुमार को कुशीनगर और झांसी के मुख्य विकास अधिकारी संजय खत्री को गाजीपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि एक समय यहां सीडीओ रह चुके और वर्तमान में सिदार्थ नगर के जिलाधिकारी डाॅं. सुरेंद्र कुमार को राजस्व विभाग में विशेष सचिव पद पर भेज दिया गया है।








Leave a Reply