उरई। थ्रेसर से कटे गेंहूं को भरने के लिए बैक हो रहे ट्रैक्टर के नीचे आ जाने से कुचल कर बालक की मौत हो गई।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनेवा में संतराम का पुत्र अजय कुमार (8वर्ष) थ्रेसर की ट्राली के पास खेल रहा था। इसी दौरान ड्राइवर हरनारायण ने गेंहूं भरने के लिए ट्रैक्टर को बैक किया। इस दौरान बालक अजय उसके नीचे आकर दब गया। उसे आनन-फानन में जालौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।







Leave a Reply