उरई। उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य महानिदेशालय ने जिला पुरुष चिकित्सालय में सर्जरी आॅपरेशन के बेहतर संचालन के लिए सीएमएस डाॅ. वीवी आर्या की पीठ थपथपाते हुए अस्पताल को पुरस्कार स्वरूप तीन लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता दी है।
यह जानकारी सीएमएस डाॅ. वीवी आर्या ने स्वयं दी। उन्होंने बताया कि 11 जिलों के सदर अस्पताल बेहतर सर्जरी के लिए पुरस्कृत किये गये हैं जिनमें जालौन भी शामिल है। उन्होंने जिला अस्पताल की इस उपलब्धि का श्रेय डाॅ. श्रीकांत और डाॅ. बसंत लाल को दिया।







Leave a Reply