27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। जालौन कोतवाली के ग्राम सुढ़ार निवासी कानपुर के एक दैनिक के संवाददाता सुरेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपने उत्पीड़न के खिलाफ गुहार लगाई है।
उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ जिले भर में कोई एनसीआर तक दर्ज नही है। लेकिन जालौन कोतवाली में दरोगा विनय साहू ने अपने एक सजातीय के साथ मिलकर उसके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करा दिये। जिसके आधार पर उसका उत्पीड़न हो रहा है। सुरेंद्र कुमार ने अनुसूचित जाति उत्पीड़न के विरुद्ध सरकार की प्रतिबद्धता का हवाला देते हुए पुलिस अधीक्षक से इस मामले में न्यायपूर्ण कार्रवाई की गुजारिश की।

Leave a Reply