कोंच-उरई। नये आये पुलिस कप्तान बबलू कुमार के सख्त निर्देशों का असर कोतवाली पुलिस पर साफ दिख रहा है और कोतवाली के सभी दरोगा वारंटियों तथा वांछितों की धरपकड़ के लिये बाकायदा अभियान छेड़ दिया है। आज दो वारंटियों को धर दबोचा है पुलिस ने। सागर चैकी प्रभारी दरोगा रवीन्द्र त्रिपाठी, राजेन्द्रप्रसाद दुवे व सिपाही सत्येन्द्रसिंह ने छापा मार कर दारासिंह नामक वारंटी को चंदकुआ चैराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उधर, कोतवाल मनवीर सिंह तथा खेड़ा चैकी प्रभारी राजवीर सिंह व सिपाही संजय दुवे ने मानसिंह उर्फ ककइया पुत्र गंगाप्रसाद निवासी अटा को उसके घर में दबोच लिया और जेल भेज दिया है।






Leave a Reply