उरई। आटा थाना के परासन गांव में किशोर ने फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। उक्त ग्राम निवासी लघु कृषक लल्लू के चैदह वर्षीय पुत्र अरुण ने फांसी लगाकर जान दे दी। घरवालों ने जब उसका शव झूलते देखा तो उनके होश गुम हो गये और पूरे परिवार में चींख पुकार मच गई। पुलिस ने बताया कि मृत किशोर को कई दिनों से पेट में असहनीय दर्द के शिकायत थी जिससे वह बुरी तरह परेशान रहता था। काफी इलाज के बावजूद भी उसे राहत नही मिल पा रही थी। आखिर में परेशान होकर उसने आत्महत्या करने का कदम उठा लिया।






Leave a Reply