उरई। नया राजेंद्र नगर मोहल्ले में युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक दिन पहले ही मृत युवक ससुराल से लौटा था। इससे घटना के पीछे घरेलू कलह की वजह होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
मृतक जितेंद्र (30वर्ष) टेलरिंग का काम करता था। उसका विवाह आठ वर्ष पहले हो चुका था। पत्नी निर्मला के अलावा उसके दो बच्चे हिमांशु और मोहिनी नाम के हैं। मृतक के दो और भाई व माता-पिता भी हैं लेकिन सभी की एक ही घर में अलग-अलग गृहस्थी थी।
होली के समय जितेंद्र की पत्नी निर्मला अपने मायके मोंठ चली गई थी। कल वह भी मोठ ससुराल गया था लेकिन रात में अकेला ही लौट आया। शायद पत्नी के न आने से खिन्न जितेंद्र ने रात में पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सुबह उसका शव देखकर घर में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी को भी मोंठ सूचना भेजी गई। बदहवास हालत में लौटी पत्नी बार-बार यही कह रही थी कि अगर मैं भी उनके साथ चली आती तो वे इस तरह जान देने की नही सोचते।






Leave a Reply