27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। रेलवे स्टेशन काॅलौनी रोड पर रेलवे अस्पताल के सामने युवक का शव नाली में मिला। बताया गया है कि युवक को मिरगी के दौरे आते थे।
झांसी जिले के पूंछ थाना अंतर्गत ग्राम सेरसा निवासी हरीशरण का पुत्र संतोष तिवारी (26वर्ष) अपने मौसा नरेंद्र दुबे के यहां रहता था। उसे मिरगी के दौरे पड़ते थे। बीती रात वह घर से घूमने के लिए निकला। इस दौरान रेलवे अस्पताल के सामने पेड़ के नीचे सुस्ताने लगा। उसे अचानक दौरा पड़ा जिससे उसका सिर पास से ही गुजरी नाली में चला गया। कोई उसे इस दौरान देख नही पाया नतीजतन पेट में पानी भर जाने से उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply