27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की सभी ब्लाॅक और तहसील इकाईयों को भंग कर दिया गया है। नया चुनाव कराकर इन इकाइयों का फिर गठन किया जायेगा।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रामप्रसाद श्रीवास्तव और मंत्री हरीश कुमार राठौर ने संयुक्त बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष इं. हरिकिशोर तिवारी ने जनपद शाखा के द्विवार्षिक अधिवेशन और चुनाव के बाद ब्लाॅक और तहसील कमेंटियों को तत्काल भंग करने का आदेश पहले ही जारी कर दिया था लेकिन प्रांतीय आंदोलन कार्यक्रमों को दृष्टिगत् रख पूर्व कमेंटियां ज्यों की त्यों चलती रहीं। आंदोलन कार्यक्रम से अवकाश मिलने के बाद सांगठनिक पुर्नरचना के लिये प्रदेश अध्यक्ष का आदेश अब अमल में लाया गया है जिसके तहत आज से परिषद की सभी ब्लाॅक और तहसील इकाइयां भंग हो गई हैं और उनके अधिकार समाप्त कर दिये गये हैं।

Leave a Reply