उरई। मुख्य विकास अधिकारी एस0पी0सिंह की अध्यक्षता में स्कूल चलो अभियान की कार्य योजना एवं रणनीति तैयार करने हेतु एक बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं शिक्षक संघो के पदाधिकारियों से कहा कि वह ऐसी रणनीति तैयार करें। जिसमें अभिभावक स्वयं ही इतने प्रभावित हो कि वह अपने बच्चों का दाखिला परिषदीय विद्यालयों में करायें। इसके लिए आपको कुछ खास तैयारी करनी होगी। यह दिलासा दिलाना होगा कि आपके बच्चे का चैतरफा विकास कराना हमारा कर्तव्य है। केवल पढ़ाई ही नहीं उसका शारीरिक, मानसिक, बौद्विक विकास हम करायेंगे। हम क्षेत्र में उसे आगे बढ़ायेंगे। इस सिलसिले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ खण्ड शिक्षा अधिकारी ब्लाक स्तर पर बैठक करेंगे। जिसमें बच्चों के अभिभावकों को आमन्त्रित करेंगे और स्कूल चलों अभियान की कार्य योजना तैयार करने में एस0एम0सी0 की बैठक भी करेंगे। 30 मार्च को विद्यालय उत्सव का आयोजन परीक्षा फल वितरण एवं मंेघावी छात्र/छात्राओं एवं सक्रिय एस0एम0सी0 सदस्यों, रसोईयों के उत्कृष्ट कार्यों पर पुरूस्कृत करेंगे। जिन बच्चों को पुरूस्कृत किया जाये उनके अभिभावकों को बुलाया जाये। सभी को यह बताया जाये कि आप अपने बच्चों को स्कूल अनिवार्य रूप से भेजें। जिससे आपका बच्चा पढ़ लिख कर अपना नाम रोशन करे। शिक्षा के स्तर को सुधार कर बच्चों को संस्कारित शिक्षा प्रदान करें। घर-घर जा कर बच्चों के अभिभावकों के बीच बैठ कर उनकी इच्छायें जाने और उन्हें विश्वास दिलायें कि आपके बच्चों को हम अच्छी शिक्षा देकर एक अच्छा व्यक्ति बनायेंगे। बच्चों के दाखिले के साथ ही उनकी उपस्थिति एवं ठहराव पर भी कारगर कार्य करना होगा। जिससे बच्चे शिक्षा सत्र के बीच से ही गायब न हो।
जनपद में जो भी खण्ड शिक्षा अधिकारी/अध्यापक नामांकन में सबसे अच्छा कार्य करेंगे। उन्हें जिलाधिकारी द्वारा प्रशासित पत्र एवं सम्मानित कराया जायेगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी आनन्द कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वर्मा द्वारा भी शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक मेहनत से कार्य करने की अपेक्षा की गई।





Leave a Reply