उरई। शौंच के लिए जा रही युवती के साथ पड़ोसी ने दुराचार करने की कोशिश की। उसने शिकायत की तो आरोपी की पत्नी और पुत्र ने उसे व उसकी सास को बुरी तरह पीटा। क्षुब्ध होकर युवती ने घर के अंदर अपने ऊपर कैरोसिन डालकर आग लगा ली। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
रामपुरा थाने के पूरनपुरा गांव निवासी पूनम (26वर्ष) को मंगलवार की सुबह शौंच के लिए जाते समय पड़ोसी चंद्रभान ने पकड़ लिया। उसके चिल्लाने पर चंद्रभान भाग निकला। पूनम का पति प्रमोद गुजरात में मजदूरी करता है। पूनम ने अपनी सास को घटना की जानकारी दी तो उसने चंद्रभान के घर पहुंचकर उसकी पत्नी से शिकायत की लेकिन पत्नी ने चंद्रभान को समझाने की बजाय पुत्र के साथ उसकी सास को पीटना शुरू कर दिया। पूनम बचाने आई तो उसे भी लात-घूंसों से मारा। अपमानित पूनम ने घर लौटते ही अपने ऊपर कैरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। लोगों ने देखा तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। उपचार के लिए ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।







Leave a Reply