उरई। कालपी रोड स्थित शादीराम फकीरचंद पैट्रोल पंप के बगल में रास्ता बनाने के लिए दबंगों द्वारा दूसरे केे प्लाट का अतिक्रमण करने से तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में गुहार लगाई। कोतवाली पुलिस ने कहा है कि मामला दर्जकर कार्रवाई की जायेगी।
उक्त स्थान पर नबाज शरीफ और उनके रिश्तेदारों मो. रहूफ अंसारी व अब्दुल रहूफ अंसारी के इंद्रा शर्मा द्वारा खरीदे गये प्लाट है पास में ही चंद्रभान सिंह राजपूत का प्लाट पड़ता है। लेकिन उन्हें अपने प्लाट तक पहुंचने के लिए रास्ता नही मिल रहा। आज उन्होंने रास्ता बनाने के लिए नबाज शरीफ के प्लाट पर मटेरियल गिराना शुरू कर दिया तो नबाज शरीफ भड़क गये। झगड़े की नौबत आने पर नबाज शरीफ ने सारे कागजात लेकर पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार से गुहार लगाई। बबलू कुमार ने उन्हें समाधान दिवस में आने को कहा। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को आमने-सामने करके मामले का निस्तारण कराया जायेगा।
इस बीच जब उनके प्लाट पर काम बंद नही हुआ तो नबाज शरीफ कोतवाली पहुंच गये। उन्होंने लिखित तहरीर देकर काम जारी रहने पर झगड़ा होने का अंदेशा जताया। दरोगा ने उनकी दरख्वास्त लेकर सुसंगत धाराओं में दूसरे पक्ष के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि शहर में जमीनी विवाद बढ़ने से किसी दिन बड़ा बबाल होने का अंदेशा मड़रा रहा है। हालांकि सीओ सिटी जंग बहादुर सिंह यादव ने कहा है कि पुलिस ऐसे सभी मामलों मे सतर्कता बरत रही है। निरोधात्मक कार्रवाई कर संबंधित पक्षों को झगड़े से रोकने की मुस्तैद व्यवस्था की जा रही है।







Leave a Reply