रामपुरा-उरई। एक दिन पहले खेलते गायब हुए बालक का परिजनों की जीतोड़ कोशिश के बावजूद 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नही लग पाया है। बालक के पास मोबाइल फोन था। जिसके स्विचआॅफ मिलने से सनसनी गहरा गई है। बालक के पिता ने आज थाने में तहरीर दे दी है।
मोहल्ला सुभाष नगर निवासी हरीशंकर पाल का पुत्र राजेश (13वर्ष) पांचवी कक्षा का छात्र है। कल शाम वह घर के पास ही खेलते देखा गया इसके बाद उसका कोई पता नही चला। कल रात भर और आज दिन भर हरीशंकर ने सारी रिश्तेदारियों में उसकी तलाश के लिए संपर्क किया लेकिन कोई नतीजा नही निकला। इसी बीच राजेश के पास मौजूद मोबाइल पर काॅल की गई तो मोबाइल स्विचआॅफ मिलने से अपहरण के लिए कुख्यात बीहड़ क्षेत्र का मामला होने के कारण तमाम आशंकाओं ने सिर उठा लिया है। हरीशंकर ने थाने में सूचना देकर पुलिस से बालक की खोज में मदद की गुहार लगाई है।







Leave a Reply