बोले विज्ञान, दहेज रहित शादियां करने व फिजूलखर्ची रोकनी होगी
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा, ऐसे मंच सामाजिक समरसता के परिचायक
अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित किया गया सजातीय युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन
कोंच-उरई। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन-2016 द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन में यहां अग्र समाज के शादी योग्य युवक युवतियों का परिचय मंच के माध्यम से कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वैश्य एकता परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रसंशा करते हुये कहा कि आज हमारी नई पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण करने की दिशा में आगे बढ़ रही है, इस प्रवृत्ति को रोकना होगा और भारतीय संस्कृति के बारे में उन्हें बताना होगा। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या को बहुत ही भयानक सामाजिक अपराध निरूपित करते हुये कहा कि आज के दौर में इस तरह के कृत्य समूचे समाज को शर्मसार करने वाले हैं, इसे रोकने के लिये सभी को मिलजुल कर प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि बेटा और बेटी में भेद किये बिना बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलायें ताकि उनके पाल्य देश और समाज की सेवा में अपना योगदान निभा सकें। मंच के माध्यम से समाज की पत्रिका अग्रवाल परिचय पत्रिका का भी विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया।
बुधवार को धनुताल इलाके के न्यू कुशवाहा लॉज में अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन का आयोजन बहुत ही भव्य तरीके से किया गया। इस आयोजन के लिये समिति के कार्यकर्ता, खासतौर पर महिला विंग पिछले कई महीनों से तैयारियों में जुटे थे और घर घर जाकर शादी योग्य युवक युवतियों का बायोडाटा इकट्ठा करने में लगे थे। उसी मेहनत का नतीजा रहा कि उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली आदि प्रांतों से सैकड़ों की संख्या में सजातीय अग्र बंधुओं की मौजूदगी रही जो आयोजन की सफलता का द्योतक है। ठीक 11 बजे मंचस्थ अतिथियों महामंडलेश्वर मिहौनी माता मंदिर ठड़ेश्वरी महाराज, वैश्य एकता परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, सपा जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्र यादव, परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम शाह, बरिष्ठ सपा नेता सरनाम सिंह यादव, धीरेन्द्र अग्रवाल आदि ने अग्र समाज के प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को गति प्रदान की। कमेटी के सदस्यों व पदाधिकारियों अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, महामंत्री अनिल सर्राफ, शैलेन्द्र अग्रवाल, संजय दतियाबाले, बंटी गिरवासिया, सभासद नरेन्द्र मयंक, मनोज इकडया, वीरेन्द्र मिठया, मोहन लोहेबाले, विनोद चैधरी, संजय मित्तल, पवन अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, पारसमणि अग्रवाल, बल्लन, मृगेन्द्र, महिला कमेटी की शिल्पी इकडया, सपना अग्रवाल, तनु अग्रवाल, अनीता मयंक, मिली गिरवासिया, नीलू गिरवासिया, शिवांगी, शशि, संगीता, अंजू चैधरी, रूचि, सुषमा, मीनू, मोनिका, किरन, कंचन, दीपाली, गीता आदि ने अतिथियों का स्वागत सत्कार किया और युवतियों को मंच तक पहुंचाने में अपनी महती भूमिका निभाई। इस दौरान पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान सीरौठिया ने फिजूलखर्ची रोकने और दहेज रहित शादियों को प्रोत्साहित किये जाने की दिशा में ऐसे आयोजनों का मील का पत्थर बताया। सपा जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्र यादव ने कहा कि ऐसे मंचों से जहां परस्पर मेलजोल बढाने के अवसर मिलते हैं वहीं सामाजिक एकता और समरसता के भी परिचायक हैं। सम्मेलन आयोजन कमेटी के अध्यक्ष संदीप ने बताया कि इस मंच की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आसपास ही नहीं बल्कि दूरदराज क्षेत्रों से दो सैकड़ा युवक युवतियों का परिचय कराया गया है। इस दौरान निरंजन अग्रवाल, शंकरलाल अग्रवाल खिल्लीवाले, सपा नगर अध्यक्ष गुफरान, राघवजी गुर्जर, सत्येन्द्र पडरी, रामकुमार अग्रवाल, लकी बीड़ीवाले, पप्पू मोटे, अनिल अग्रवाल, ओमशंकर अग्रवाल, महेश दतियाबाले, सौरभ अग्रवाल, कमलेश गिरवासिया, सचिन अग्रवाल, नेमिचंद्र अग्रवाल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।







Leave a Reply