31orai04उरई। कालपी रोड स्थित सूर्या होटल पर रात में भारी बबाल के बीच लाठी, डंडें चलने से लेकर फायरिंग तक हुई। जिसमें होटल मालिक सहित चार लोग बुरी तरह खून खच्चर हो गये। इस तांडव का पूरा घटनाक्रम होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में शूट हो गया जिसके आधार पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जायसवाल टावर के सामने स्थित सूर्या होटल पर रात लगभग साढ़े बारह बजे खाना खाकर जा रहे लोग बिल पेमेंट करते समय नशे की झोंक में बहक गये और उन्होंने होटल कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। इस बीच होटल मालिक अतीक अहमद ने उक्त लोगों को पकड़कर एक ओर धकेलते हुए बाहर निकाल दिया। कुछ देर बाद वे लोग अपने परिवार और अन्य लोगों को साथ लेकर फिर से होटल पर आ धमके। इसके बाद उन्होंने दंगाई अंदाज में होटल में तोड़फोड़ करते हुए लाठी, डंडों से अतीक और उसके कर्मचारियों को बुरी तरह से मारा जिससे वे खून खच्चर हो गये। अतीक को गंभीर हालत में उपचार के लिए कानपुर पहुंचाया गया है। जबकि उसका एक कर्मचारी जिला अस्पताल में भर्ती है। दो अन्य कर्मचारियों को भी घटना में चोंटे लगी हैं। इस दौरान लाइसेंसी असलहो से दंगाईयों ने फायरिंग भी की।
सीओ सिटी डाॅ. जंगबहादुर सिंह यादव ने बताया कि पुलिस ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। उपद्रवियों ने कानून व्यवस्था को चुनौती देकर उक्त जो घटना की है उस पर कड़ा एक्शन लिया जायेगा। सीसीटीवी के फुटेज देखने के बाद और धाराएं भी बढ़ाई जा सकती हैं।

Leave a Reply