जालौन-उरई। ‘रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति’ के बैनर तले नगर को रेलवे लाइन से जोड़े जाने के लिए चलाया जा रहा क्रमिक अनशन 24वें दिन भी जारी रहा। आज भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष अनवार अहमद ने अनशनकारियों का माल्यार्पण किया तथा समाजसेवी सुरेशचंद्र हूंका ने कल के अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।
रेल आंदोलन हेतु गठित समिति द्वारा चल रहे क्रमिक अनशन के 24वें दिन समाजसेवी एवं छात्र नेता शानू पाठक, अंकुर द्विवेदी, संदीप यादव, रानू कुशवाहा, अंकुर यादव, अन्नू खान, अतुल पचैरी, अलोक द्विवेदी, नरेंद्र, दीपक द्विवेदी, ऋषभ द्विवेदी, प्रत्यूष द्विवेदी एवं आशीष को भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष अनवार अहमद ने माल्यार्पण कर अनशन पर बैठाया। इस मौके पर उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये आजादी के बाद से नगर एवं क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है। जिसके कारण पूरा क्षेत्र विकास से मरहूम है। वो स्वयं सांसद एवं केंद्रीय नेताओं से मिलकर इस गंभीर समस्या के निवारण हेतु प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद है जल्द ही नगर की इस समस्या को सुना जाएगा और नगर को रेलवे लाइन से जोड़ा जाएगा। इसके पूर्व 23वें दिन के अनशनकारियों को समाजसेवी सुरेशचन्द्र हूँका ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। उन्होंने कहा कि सुरेश चंद्र हूंका ने कहा कि पूरा व्यापारी वर्ग इस आंदोलन में तन मन धन से साथ है। शीघ्र ही व्यापारी बंधु भी क्रमिक अनशन में शामिल होंगे। इस मौके पर अशोक यादव, जर्रार कादरी, सलीम मंसूरी, शिवनरायण वर्मा, थोपन यादव, गौरीश द्विवेदी, अशफाक राईन, अहमद राईन तूफानी, सामीर अली, नरेश सोनी, अनुराग निरंजन, नितिन प्रधान, अकरम सिद्दीकी, इकबाल मंसूरी, सफीक राईन, लालजी गुप्ता, प्रदुम्न इटहिया, राहुल गुप्ता, मनोज रिछारिया, डाॅ. रमेश, इमरान अंसारी, किशनलाल कौशल, जगदीश प्रधानाचार्य, केशव दुबे, हरिश्चंद्र यादव, बारे कक्का, वसीम हक, उवैश अली, पूरन जाटव आदि सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।






Leave a Reply