उरई। बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल वितरण समारोह जज प्रत्यूष वर्मा और उनकी पत्नी अनु वर्मा के मुख्यातिथ्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इं. अजय इटौरिया ने विद्यालय के 9 से 5 वीं कक्षा तक के छात्र/छात्राओं के लिए आईआईटी प्रवेश परीक्षा हेतु न्यूनतम् फीस पर फाउंडेशन कक्षाएं शुरू कराने का ऐलान किया।
बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल के वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह में उल्लास और धूमधाम का माहौल था। प्रधानाचार्य सीमा श्रीखंडे ने पहले वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी इसके बाद उप प्रधानाचार्य आशीष तिवारी ने आठवी कक्षा के 10 टाॅपर छात्रों के नामों का ऐलान किया तो संबंधित छात्रों और उनके अभिभावकों की खुशियां देखते ही बन रहीं थीं। कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्य अतिथि प्रत्युष वर्मा और अनु वर्मा व विशिष्ट अतिथि डाॅ. आनंद इटौरिया ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन किया।
प्रबंध निदेशक इं. अजय इटौरिया ने गर्व के साथ कहा कि विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रयासों की वजह से आज बीकेडी पब्लिक स्कूल में 9 से 12 तक की कक्षाओं के पांच-पांच सेक्शन होने के बावजूद प्रवेश के लिए क्यू लगी है। प्रवेश परीक्षा के आधार पर सीमित लोगों को ही प्रवेश देना संभव हो पा रहा है। उनके संबोधन के बाद मुख्य अतिथि ने टाॅपर छात्रों को मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें कक्षा 11 के साइंस वर्ग के सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली वंशिका, द्वितीय स्थान पर रही सृष्टि और तृतीय उत्कर्ष। काॅमर्स वर्ग में प्रथम सतांक्षी, द्वितीय अक्षय और तृतीय आशुतोष को सम्मानित किया गया। गोविंद सिंह, नीतू सिंह, केके द्विवेदी, शिवकुमार दीक्षित, डाॅ. श्वेता अग्रवाल, नीरजा, निखिल, धर्मेंद्र, दिग्विजय, ममता तोमर, ममता पटेल, गोविंद त्रिपाठी और शिव शर्मा आदि शिक्षक भी कार्यक्रम में शामिल रहे।






Leave a Reply