31orai10कोंच-उरई। ग्रामीण क्रिकेट का चलन भी अब बढता दिखाई देने लगा है, चालीस डिग्री सेल्सियस के ऊपर बोल रहे तापमान की परवाह न करते हुये यहां आज बीहड़ इलाके के गांव चटसारी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कल्लू शिवहरे द्वारा फीता काट कर किया गया।
इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि कल्लू ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुये कहा कि खेलों का आज के युग में बहुत ही महत्व है, खासतौर पर देहात इलाकों में अब पारंपरिक खेल अपना अस्तित्व खोते जा रहे हैं जिससे लोगों में खेल भावना भी ह्रास होने लगा है। खेल परस्पर सौहार्द तथा आपसी भाईचारा बढाने के उम्दा माध्यम हैं लिहाजा इन्हें प्रोत्साहित किये जाने की जरूरत है। इस दौरान दिनेश अग्रवाल, सत्यप्रकाश कौरव, प्रह्लाद कौरव, पंकज उदैनिया, गुटाली महाराज, मोहन कटारे, जितेन्द्र कौरव, सीताराम, हरिशंकर केवट, अनिल कौरव सहित सैकड़ों ग्रामवासी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply