0 सपा नेता ने सीएमओ से की शिकायत
27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगम्मनपुर में संविदा चिकित्सक डाॅ. राजेश राजपूत की तैनाती है। उनके अतिरिक्त वहां अन्य कोई चिकित्सक पदस्थ नही है। वहां स्टाॅफ में एक फार्मेसिस्ट है। नये-नये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा के एमओआईसी डाॅ. वीरप्रताप सिंह ने जगम्मनपुर में पदस्थ उक्त चिकित्सक अनधिकृत रूप से अपने यहां बैठा लिया है। जिससे नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगम्मनपुर को फार्मेसिस्ट ही चला रहा है।
उक्त आशय की एक शिकायत शनिवार को समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभावी जगम्मनपुर वीरसिंह कुशवाहा ने सीएमओ कार्यालय उरई आकर सीएमओ डाॅ. अजीत कुमार जायसवाल से की। जहां उसे आश्वासन मिल गया है कि सीएमओ स्वयं जगम्मनपुर तथा राजपुरा का शीघ्र दौरा कर हालत समझेंगे और जगम्मनपुर अस्पताल जिससे दर्जन भर गांव जुड़े है उनको शुलभ कराया जायेगा। शिकायतकर्ता कुशवाहा का आरोप था कि सजातीय और रिश्तेदार होने के कारण रामपुरा एमओआईसी ने अपना दबदबा बनाते हुए जगम्मनपुर से चिकित्सक छीन लिया है। नतीजतन वहां के रोगियों को भारी परेशानी है।

Leave a Reply