रामपुरा-उरई। ब्लाॅक क्षेत्र की टीहर ग्राम पंचायत में सफाई न होने से गांव में गंदगी का अंबार लग गया है। गर्मी बढ़ने से इसके कारण संक्रामक बीमारियां पैर पसारने लगी हैं। फिर भी ग्राम पंचायत और उसके अधीनस्थ सफाई कर्मचारियों को परवाह नही है।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत में सुनील, बेटू और किरन तीन सफाई कर्मचारी तैनात हैं लेकिन गांव की सफाई पर ध्यान देने की बजाय वे प्रधान के दरबाजे को बुहारकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेते हैं। प्रधान को भी इस वजह से सफाई से कोई सरोकार नजर नही आता। जिला पंचायत राज अधिकारी का ध्यान आकर्षित कराते हुए सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।





Leave a Reply