03orai01 03orai02उरई। नया पटेल नगर में चित्रांश एकेडमी के नये भवन का उदघाटन और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें सत्तारूढ़ पार्टी के अंदरूनी समीकरणों में बदलाव की झलक देखने को मिली। मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक दयाशंकर वर्मा के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के सुपुत्र और डकोर के ब्लाक प्रमुख तेजपाल सिंह यादव मौजूद रहे। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय चैधरी भी मंच पर अतिथियों के साथ शोभायमान रहे।
जिला पंचायत में अध्यक्ष के देहावसान के कारण तीन सदस्यीय संचालन समिति के गठन के बाद से ही सत्तारूढ़ पार्टी में एक बार फिर समीकरण बदलाव की उथल-पुथल शुरू हो गई थी। जीएनटी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव के पहुंचने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। यह चर्चाएं तब और परवान चढ़ी जब जिला पंचायत के गिटटी-बालू बैरियर की नीलामी में पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव के आदमी एक-दूसरे के आमने-सामने रहे। चित्रांश एकेडमी के नये भवन के उदघाटन समारोह में धड़ेबंदी के बदले रुख की तस्वीर सदर विधायक और शिशुपाल यादव के पुत्र के एक मंच पर होने से और उजागर होकर सामने आई है।
उक्त कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बाल मजदूरी, हिंदू-मुस्लिम एकता जैसे विषयों पर आधारित प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। रेशुल शर्मा, जिया याज्ञिक, तुषार, प्रियांशु, अमन यादव, दीपांशु यादव आदि बच्चों के प्रदर्शन को विशेष रूप से सराहा गया। चित्रांश अकादमी परिवार की वरिष्ठ सदस्या अखिलेश देवी ने दीप प्रज्जवलन और सरस्वती प्रतिमा के माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। मिर्जा साबिर बेग, सारिक, रोहित और शरद यादव ने भी अपनी प्रस्तुतियों से जमकर जलबा बिखेरा। जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सेंगर, पुष्पेंद्र वर्मा, अतुल यादव, पम्मू महाराज, गोधन महाराज, गुडडू पाठक, टिंकू यादव आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य दीपक जतारिया, प्रबंधक हिमांशु, व्यवस्थापक अरुण श्रीवास्तव आदि ने कार्यक्रम में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। अध्यक्ष धीरेंद्र श्रीवास्तव ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply