

उरई। जोल्हूपुर हमीरपुर फोरलेन पर बाइक को बचाने के चक्कर मे बुलेरो डिवाइडर से टकरा गई जिससे जीप चला रहे लाइट ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये।
मोहल्ला बघौरा निवासी महेश त्रिपाठी (55वर्ष) लाइट ठेकेदार है जो हमीरपुर के महिला थाने में फिटिंग करके काले रंग की बुलेरों से लौट रहा था। कदौरा से 7 किलोमीटर दूर एक बाइक को बचाने के प्रयास में महेश बुलेरो पर नियंत्रण खो बैठा जिससे लहराती हुई उसकी जीप डिवाइडर से टकरा गई। भीषण टक्कर के कारण महेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जीप में बैठे अर्जुन सिंह (39वर्ष) निवासी मैकेनिक नगर उरई, लोकेंद्र (15वर्ष) पुत्र सुखलाल निवासी नया रामनगर और राजकुमार (16वर्ष) पुत्र चंद्रभान निवासी ईदगाह के पीछे उरई बुरी तरह घायल हो गये। पहले सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी ले जाया गया। जहां से तीनों को नाजुक हालत के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।





Leave a Reply