उरई। सरकार की 1 अप्रैल से अंग्रेजी शराब की कीमत घटाने की घोषणा को ठेकेदार लफ्फाजी साबित करने पर तुले हैं। घोषणा के दूसरे दिन भी भगत सिंह चैराहा वाले ठेका और स्टेशन रोड स्थित माॅडल शाॅप पर अंग्रेजी शराब की बिक्री पुरानी कीमत पर ही हो रही थी। जब सैल्समैनों से पूछा गया तो उनका कहना था कि सरकार झूठ बोलती है। मीडिया में कीमतें गिराने का एलान कर दिया लेकिन उनके लिए कोई आदेश नही भेजा गया है। इसलिए वे पुरानी ज्यादा कीमत पर ही अंग्रेजी शराब बेंच रहे हैं। दूसरी ओर कालपी बस स्टैण्ड स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर घटी हुई नई दरों पर अंग्रेजी शराब उपलब्ध थी। इस दोहरी व्यवस्था को अबूझ पहेली माना जा रहा है।





Leave a Reply