27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। चुर्खी बाइपास सांई बाबा मंदिर के पास पीड़ित के घर में अटैची काटकर जेवर और नगदी निकाल रहे दो लोगों को घर के लोगों ने आहट पाकर जाग जाने से देख लिया तो उन्होंने दौड़ लगा दी। गृहस्वामी ने एक चोर को पकड़ लिया लेकिन उसके द्वारा सीने पर तमंचा अड़ा देने से उसे पीछे हटना पड़ा।
उक्त मोहल्ला निवासी गोविंद दास के घर में 31 मार्च को हुई घटना के मुताबिक रुद्र कुमार श्रीवास्तव एक साथी को लेकर रात में तब उसके घर में घुस गया जब वह और उसकी पत्नी सो रहे थे। बाद में खटर-पटर होने पर उनकी आंख खुली और उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो आंगन में रुद्र कुमार व उसका साथी उसकी अटैची तोड़ रहे थे। झपटकर गोविंद दास ने रुद्रकुमार को पकड़ा तो उसने गोविंद दास के सीने में तमंचा अड़ा दिया। घबराये गोविंद दास को उसे छोड़ना पड़ा। दोनों उसकी पत्नी के जेवर और 30 हजार रुपये नगद लेकर चंपत हो गये। गोविंद दास की पत्नी ममता की तहरीर पर रूद्रकुमार और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

Leave a Reply