27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। कालपी कोतवाली के मगरौल गांव में युवा किसान ने ज्यादा गर्मी की वजह से फसल सूखने के गम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिलाधिकारी संदीप कौर ने किसान की मौत की विस्तृत रिपोर्ट एसडीएम कालपी से तलब की है।
मगरौल निवासी महावीर तीन भाई हैं जिनके पास मात्र डेढ़-डेढ़ बीघा जमीन है। तंगहाली की वजह से ही 32 वर्ष की उम्र हो जाने के बावजूद महावीर का विवाह आज तक नही हो पाया था। फिर भी इतनी ही खेती उसके लिए डूबते को तिनके का सहारा की तरह थी। जिससे वह बहुत मनोयोग से इसमें काम करता था। इस वर्ष भरपूर मेहनत करने के बावजूद मौसम के लगातार प्रतिकूल रहने से उसे कई बार झटके लगे। इसके बावजूद जब फसल काटने का मौका आया तो गर्मी के कारण लगभग झुलस चुके गेंहूं को देखकर उसकी सारी उम्मीदें टूट गई और निराशा में वह इस कदर डिप्रेशन में चला गया कि फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर नायब तहसीलदार रमाशंकर सिंह ने उसके घर पहुंचकर पड़ताल की। डीएम संदीप कौर ने भी एसडीएम गोरेलाल शुक्ल से इस बारे में रिपोर्ट मांगी है।

Leave a Reply