0 राजकीय वाहन चालक महासंघ का अधिवेशन
उरई। अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार के मुख्यातिथ्य एवं सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी की अध्यक्षता में रविवार को राजकीय चालक महासंघ का अधिवेशन और निर्वाचन संपन्न कराया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने राजकीय वाहन चालकों की कर्तव्य निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि सुबह से शाम तक की ड्यूटी के कारण उन्हें अपने परिवार को समय देने की मोहलत नही मिल पाती फिर भी उनकी लगन में कभी कोई कमी नही देखी जाती है। उन्होंने विकास कार्यों में वाहन चालकों को बराबर का योगदान करने का श्रेय दिया।
अधिवेशन को पेंशनर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शिवराम तिवारी, राजकीय वाहन चालक संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष इकबाल हुसैन हाशमी, संरक्षक गंगा प्रसाद अहिरवार, वरिष्ठ पत्रकार केपी सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामराजा द्विवेदी और महामंत्री संजय द्विवेदी आदि ने भी संबोधित किया। संचालन महासंघ के महासचिव महाराज सिंह ने किया। कोषाध्यक्ष अर्जुन सिंह पाल ने द्विवार्षिक लेखाजोखा प्रस्तुत किया। बाद में प्रदेशीय पर्यवेक्षक व चुनाव अधिकारियों की देखरेख में नये निर्वाचन संपन्न कराये गये। जिसमे सीताराम शर्मा और महाराज सिंह पाल नये अध्यक्ष और महामंत्री चुने गये। इसी तरह गंगा प्रसाद अहिरवार संरक्षक, अरविंद पारासर कार्यवाहक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रथम मो. यामीन, द्वितीय नसीम खां, उपमंत्री श्यामबाबू पांचाल, संगठन मंत्री महेशचंद्र, प्रचार मंत्री प्रथम ओम नारायण, द्वितीय कैलाशचंद्र, संयुक्त मंत्री संजय कुमार, कोषाध्यक्ष अर्जुन सिंह पाल और आॅडीटर बालक दास कुशवाहा घोषित किये गये। बृजमोहन निरंजन, नरेंद्र राजपूत, नरेश पटेल, महेश कुमार, जगराम सिंह चैहान, मुकेश कुमार, सुरेश चंद्र, देवेंद्र सिंह, अब्दुल हफीज, शशिकांत कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किये गये।





Leave a Reply