27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। प्रांतीय धनगर महासभा ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को जिला प्रशासन के माध्यम् से आज भेजे ज्ञापन में चेतावनी दी है कि अगर यह मांग पूरी न हुई तो प्रदेश भर में जबर्दस्त आंदोलन खड़ाकर सरकारों को चुनौती देने से परहेज नही किया जायेगा।
महासभा के जिलाध्यक्ष रामदास पाल धनगर के हस्ताक्षर से सौंपे गये इस ज्ञापन में उच्च न्यायालय के आदेश और कई शासनादेशों को अपनी मांग के समर्थन में संलग्न किया गया है। कहा गया है कि पूरी तरह वैधानिक आधार होते हुए भी धनगरों को अधिकारी अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी नही कर रहे। जिससे उनको तमाम तरह के नुकसान झेलने पड़ रहे हैं। साथ ही यह चेतावनी दी गई है कि अनसुनी जारी रहने पर बहरी सरकारों को जगाने के लिए धनगर समाज जाम और रेलगाड़ियों को रोकने जैसी कार्रवाईयों को अंजाम देगा।

Leave a Reply