27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। जिलाधिकारी संदीप कौर ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में वित्तीय वर्ष, 2015-16 में हुए निर्माण कार्यों का सत्यापन नए सिरे से कराने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
जिलाधिकारी श्री कौर ने कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराएं। उन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष लोहिया गांव के अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष, 2016-17 में चयनित लोहिया गांवों की कार्य योजना जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के आदेश दिए। डीएम श्री कौर ने कहा कि लोहिया गांवों में विकास कार्यों को कराने से पहले अधिकारी गांवों का सर्वे करें, जिसके बाद समस्याओं के आधार पर प्राथमिकता तय कर काम करें। उन्होंने सीडीओ एसपी सिंह, डीडीओ आरएस गौतम व परियोजना निदेशक चित्रसेन सिंह को आदेश दिए कि विकास कार्यों को प्राथमिकता से ध्यान दें और उन्हें समय से पूरा कराएं।

Leave a comment