27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। एट थाना क्षेत्र में बीती रात बैरागढ़ रोड पर एक और दर्शनार्थी को बाइकर्स ने लूट लिया। सप्ताह भर में इस रोड पर राहगीरों के साथ लूट की यह तीसरी घटना है। लेकिन पुलिस अभी तक लुटेरों के बारे में कोई सुराग नही लगा सकी है।
अकोढ़ी निवासी गोपाल सिंह सोमवार की रात शारदा देवी के मंदिर से दर्शन करके बाइक से लौट रहे थे। मस्जिद के पास ओवरटेक करके एक बाइक पर सवार दो लुटेरों ने उन्हें रोक लिया और सीने में तमंचा अड़ाकर उनके पास से 23 हजार रुपये लूट लिये। घटना की सूचना पुलिस में दे दी गई है। पुलिस छानबीन कर रही है।

Leave a comment